7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : हमीरपुर में 12 साल की मासूम से दरिंदगी, घर...

उत्तर प्रदेश : हमीरपुर में 12 साल की मासूम से दरिंदगी, घर से अगवा कर हैवानियत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published on

हमीरपुरः

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में महिलाओं पर शर्मनाक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। एक बारह साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने का ताजा मामला सामने आया है। घटना के बारे में सुनकर ही लोग सन्न रह गए। पुलिस ने घटना की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी हास्पिटल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए जांच को तेजी से पूरा कराया जाएगा।

क्या है मामला?
हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र के बीहड़ में बसे एक गांव में मासूम बच्ची से दरिंदगी की घटना से परिजनों के होश उड़ गए। दरअसल, 12 साल की मासूम बच्ची अपने घर पर खेल रही थी। उसके माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे। पड़ोसी के यहां रिश्तेदारी में आए बांदा जिले के पथरी गांव निवासी एक युवक घर में आ धमका। वह बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगा।

परिजनों के मुताबिक दरिंदा बच्ची को घसीटकर 100 मीटर दूर खेत ले गया। वहां उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया था।

पिता ने दी तहरीर
घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची का पिता घर आया। अपनी बेटी की हालत देखकर वह रो पड़ा। परिजन मासूम को लेकर सिसोलर थाने पहुंचे और बांदा जिले के पथरी गांव निवासी आशोक कुमार निषाद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

परिजनों ने बताया कि बांदा जिले के पथरी गांव निवासी अशोक निषाद अपनी रिश्तेदारी में यहां पड़ोसी के घर आया था। उसने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। हमीरपुर में इससे पहले दरिंदगी की ऐसी घटनाएं हो चुकी है।

आरोपी को किया गया अरेस्ट
12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। सिसोलर थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया गया है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...