12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : बरामदे में सो रहे डेढ़ साल के मासूम के...

उत्तर प्रदेश : बरामदे में सो रहे डेढ़ साल के मासूम के साथ बर्बरता, ब्लेड से काट डाला प्राइवेट पार्ट

Published on

जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ दर्दनाक वारदात हुई। बच्चा घर के बरामदे में सो रहा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मासूम श्रेयांश अपनी तीनों बहनों के साथ घर के बरामदे में था, जबकि उसकी मां अंदर काम कर रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो उसे लहूलुहान हालत में पाया। तत्काल उसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बच्चे के दादा लाल बहादुर निषाद ने आरोप लगाया कि होली के दिन पड़ोस की एक महिला से विवाद हुआ था। उन्हें संदेह है कि उसी महिला ने बदला लेने के लिए यह क्रूर हरकत की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

बच्चे की हालत खतरे से बाहर
एएसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे का इलाज जारी है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करेगी। यह दिल दहला देने वाली घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला चुकी है, परिजन जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...