5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, युवती...

उत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, युवती की पहचान युवक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Published on

चंदौली ,

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक युवक और युवती ने एक साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. यह दर्दनाक हादसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर हुई. बताया जा रहा है कि दोनों काफी देर से स्टेशन के एक बेंच पर बैठे थे.

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन आई, दोनों अचानक उठे और पटरी पर कूद गए. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतकों में युवती की पहचान हो गई है, लेकिन युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
डिप्टी एसपी चंदौली सदर राजेश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है और यह आत्महत्या का मामला है. पुलिस इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और युवक की पहचान के लिए जांच जारी है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this