8.4 C
London
Saturday, February 7, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश: लखनऊ बीजेपी महानगर अध्यक्ष को धमकी, खुद को सपा नेता...

उत्तर प्रदेश: लखनऊ बीजेपी महानगर अध्यक्ष को धमकी, खुद को सपा नेता बताकर मांगी 5 लाख की रंगदारी

Published on

लखनऊ ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को फोन पर धमकी मिली है. उन्हें फोन पर रंगदारी और फर्जी केस में फंसाकर बदनाम करने की धमकी दी गई. फोन करने वाले ने खुद को समाजवादी पार्टी (सपा) का नेता दीप मनी यादव बताया है.फोन करने वाले शख्स ने आनंद द्विवेदी को कहा कि पांच लाख रुपये दो नहीं तो फर्जी केस में बदनाम कर दूंगा. आनंद द्विवेदी के सहायक यशवेंद्र सिंह की तहरीर पर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है.

आनंद द्विवेदी ने क्या शिकायत दर्ज करवाई?
आनंद द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक अनजान फोन नंबर से कॉल करके पांच लाख रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर गलत मामलों में फंसाने और मीडिया के जरिए बदनाम करके जीवन बरबाद करने की बात कही. उन्होंने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया. यदि समय रहते उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती है तो कोई भी अनहोनी हो सकती है.

एफआईआर में आरोपी के मोबाइल नंबर 09116224199 का जिक्र किया गया है और पुलिस से मांग की गई है कि संबंधित नंबर और व्यक्ति की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में...

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

भोपाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...