8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : शादी के मंडप में थूककर रोटी बना रहा था...

उत्तर प्रदेश : शादी के मंडप में थूककर रोटी बना रहा था युवक, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Published on

मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बार फिर थूक कर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। यह घटना थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के प्रेम ग्रीन मंडप की बताई जा रही है, जहां एक व्यक्ति को रोटी बनाते समय उस पर थूकते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बावर्ची रोटी बनाने के दौरान उस पर थूक रहा है। यह वीडियो जब से सोशल मीडिया पर आया है, तब से लोग इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही का कहना है कि वायरल वीडियो 21 तारीख की प्रेम ग्रीन मंडप एक लड़की की शादी की है।

यही नहीं 19 फरवरी 2021 में पहला मेरठ में ही हुआ था, उस समय मांग की गई थी कि सभी रिजॉर्ट्स और विवाह मंडपों में खाना बनाने वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि अभी तक कई मंडप ऐसे है जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए है। उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आरोपी की पहचान का प्रयास जारी
एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने कहा कि वीडियो का संज्ञान में आया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मंडप में सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। कैमरे के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर के सभी थानेदारों को मंडपों में सीसीटीवी कैमरों के जांच आदेश भी दिए है, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...