14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यवाराणसी: गंगा घाट पर सवारी बैठाने को लेकर भिड़े नाविक, जमकर चले...

वाराणसी: गंगा घाट पर सवारी बैठाने को लेकर भिड़े नाविक, जमकर चले ईंट-पत्थर

Published on

वाराणसी,

वाराणसी में गंगा घाट किनारे रविवार सुबह जमकर पथराव हो गया. पथराव के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके गिरफ्तार कर लिया है. घटना वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट इलाके के तेलियानाला घाट की है. जहां पर नाविकों का दो गुट सवारी बैठाने के चक्कर में एक दूसरे से भीड़ गया था.

अचानक हुई इस पत्थरबाजी से अफरा-तफरी मच गई. पथराव की घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया. घटना के दौरान आठ लोग घायल हो गए, जिनका उपचार वाराणसी के कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जाता है कि सुबह के वक्त गंगा घाट किनारे सवारी बैठाने को लेकर संतोष साहनी और धीरज साहनी आमने सामने आ गए. दोनों ने ही एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाया कि वह एक दूसरे की सवारी को अपने-अपने नाव पर बिठा रहे हैं. जिसपर बात तू-तू, मैं मैं से शुरू होकर गाली गलौज और फिर मारपीट के बाद पथराव तक जा पहुंची.

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन के डीसीपी गौरव बांसवाल ने बताया कि दोनों ही पक्षों के 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है. आपको बता दें कि वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है. यहां काशी विश्वनाथ मंदिर भी स्थित है. यही वजह है कि यहां पर बड़ी संख्या में हर दिन श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. दर्शन के बाद लोग गंगा दर्शन के लिए भी घाट पर जाते हैं.

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...