19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यगृह मंत्री अमित शाह से हरी झंडी का इंतजार! बिहार चुनाव में...

गृह मंत्री अमित शाह से हरी झंडी का इंतजार! बिहार चुनाव में 29 सीटों पर ओपी राजभर ने कस ली कमर

Published on

सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार के 29 सीटों पर अपनी पूरी तैयार कर ली है. बीजेपी उन्हें जितनी सीटें चुनाव में लड़ने के लिए देगी वो उन सीटों पर अपना कैंडिडेट उतारेंगे. दावा किया कि बिहार के चुनाव में हमारी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में आ रही है. इसके लिए खुद धरातल पर रणनीति बनाकर तैयारी पूरी कर ली है.

राजभर ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर उनकी बात गृह मंत्री अमित शाह से हो चुकी है और सीटों पर निर्णय जल्द हो जाएगा. कहा कि कार्यकर्ता भी फौज की तरह होता है जिन्हें निर्देश मिलते ही चुनाव में जुट जाना चाहिए. राजभर ने कहा कि आगामी 10 जून को बहराइच में एक ऐसी रैली होने जा रही जो आज तक न हुआ है और न आगे होगा. मंत्री ने कहा 10 जून को राजा सुहेलदेव का विजय दिवस मनाया जाना है और इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए बतौर मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी के अदभुत कार्यक्रम करने की पूरी कोशिश की जा रही है जिसके लिए मंडलीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी है.

जातीय जनगणना पर भी बोले राजभर
जातीय जनगणना पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि जातीय जनगणना जरूर होगी, एक दिन में नहीं होगी मगर एक दिन जरूर होगी. पीएम मोदी ने फैसला लेकर देश के उन जाति के लोगों को उनका अधिकार देने की दिशा में कदम बढ़ाया है जिनके पास दो जून की रोटी तक का इंतजाम नहीं है. वे लोग सरकारी योजनाओं से वंचित है, ऐसे लोगों को चिन्हित करके उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने की पहल होगी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this