8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्य'वक्फ बोर्ड एक रियल एस्टेट कंपनी है', तिरुमाला ट्रस्ट चीफ का ओवैसी...

‘वक्फ बोर्ड एक रियल एस्टेट कंपनी है’, तिरुमाला ट्रस्ट चीफ का ओवैसी पर पलटवार

Published on

हैदराबाद,

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को नया अध्यक्ष मिलने वाला है. बोलिनेनी राजगोपाल नायडू 6 नवंबर को TTD के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे. उन्होंने मंदिर बोर्ड की तुलना वक्फ बोर्ड से करने वाले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की आलोचना की. नायडू की प्रतिक्रिया तब आई जब ओवैसी ने प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक में वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल करने पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि टीटीडी बोर्ड में एक भी सदस्य गैर-हिंदू नहीं है.

नायडू ने कहा कि वक्फ बोर्ड एक रियल एस्टेट कंपनी है, उनके (ओवैसी) जैसे वरिष्ठ राजनेता इसकी तुलना टीटीडी से कैसे कर सकते हैं? मैं उनके बयान की निंदा करता हूं. अपनी नियुक्ति के बाद नायडू ने कहा कि तिरुपति मंदिर में मिलावटी घी के इस्तेमाल पर विवाद के बीच मंदिर परिसर में केवल हिंदुओं को ही रोजगार दिया जाना चाहिए.

लड्डू विवाद पर नायडू ने जनता को प्रसाद की गुणवत्ता और मात्रा के बारे में आश्वस्त किया. नायडू ने कहा कि अब सब कुछ ठीक है और मैं आपको अभी के लिए इसका आश्वासन दे सकता हूं. जब उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के सनातन धर्म बोर्ड को लागू करने के विचार के बारे में पूछा गया, तो नायडू ने समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने (पवन कल्याण) जो कुछ भी कहा है वह 100 प्रतिशत सच है, और मैं इसका समर्थन करूंगा.

उन्होंने सोशल मीडिया पर मंदिर के बारे में गलत सूचनाओं को लेकर भी कहा, जिसमें कहा गया कि टीटीडी ने रतन टाटा जैसी प्रमुख हस्तियों को इसी तरह की ट्रॉफी प्रदान की है. नायडू ने कहा कि फर्जी खबरें और प्रचार सही नहीं हैं. मेरा ध्यान अतीत की घटनाओं पर नहीं, बल्कि भविष्य पर है. टीटीडी के पास पहले से ही एक सतर्कता आयोग है जो जांच कर रहा है. उन्होंने मंदिर के खिलाफ गलत प्रचार करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही.बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार ने 30 अक्टूबर को नायडू को नवगठित 24-सदस्यीय टीटीडी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया था, टीटीडी दुनिया के सबसे अमीर हिंदू मंदिर तिरुमाला का मैनेजमेंट करता है.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...