11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यहमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं… तेज प्रताप-अनुष्का मामले पर...

हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं… तेज प्रताप-अनुष्का मामले पर भाई आकाश ने दी लालू को धमकी?

Published on

पटना

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप की वायरल तस्वीरों के बारे में अनुष्का के भाई आकाश का बयान आया। पटना में पत्रकारों ने सीधे-सीधे पूछा कि क्या अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव की शादी हुई है? इस सवाल पर आकाश यादव ने जवाब दिया कि वे अपनी बहन के फैसले के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में अनुष्का और तेज प्रताप ही बेहतर बता सकते हैं। आकाश ने ये भी कहा कि अनुष्का उनके साथ घर पर ही है। इसके साथ ही आकाश यादव ने अपनी बहन अनुष्का को लेकर कहा कि हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। एक तरह से इसे लालू परिवार को उन्होंने नसीहत दी।

‘शादी की बात अनुष्का-तेज प्रताप बताएं तो बेहतर’
आकाश ने कहा कि अनुष्का यादव उनकी छोटी बहन है। अनुष्का जो भी फैसला लेगी, वे उसका पूरी तरह से समर्थन करेंगे। एक बड़े भाई के तौर पर वे अपनी बहन के भविष्य के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अनुष्का की शादी कब हुई, कब नहीं हुई, या शादी हुई भी या नहीं, ये सब बातें अनुष्का और तेज प्रताप ही बता सकते हैं। आकाश ने बताया कि अनुष्का उनके साथ, उनके घर में ही है। सभी सवालों के जवाब लड़की और लड़के की तरफ से आने पर ही बेहतर होगा।

अनुष्का के भाई आकाश यादव ने सीधे तौर पर शादी की बात को स्वीकार या इनकार नहीं किया। उन्होंने इस मामले को अनुष्का और तेज प्रताप पर छोड़ दिया। आकाश ने कहा कि एक सलाह हमारा होगा लालू परिवार को कि जिस प्रकार ये जो भी चीजें हो रही है, अनर्गल बयान और हमारी बहन की चरित्र पर जिस प्रकार से जो लोग उंगली उठा रहे हैं, समय के साथ सभी लोगों को जवाब मिल जाएगा।

‘हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं, उनके पास है’
उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव जी ने Facebook पर पोस्ट किया। उसके बाद पोस्ट डिलीट किया। उसके बाद कई सारी तस्वीरें बाहर आई। उसके बाद अगले दिन लालू यादव जी ने उनको निष्कासित किया। हमारे पास कुल मिलाकर इतना ही सारा रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में बस हम एक ही चीज आप तमाम मीडिया के माध्यम से बोलना चाहेंगे, तेजस्वी यादव जी को कि दो परिवारों का इज्जत को संभालना उनकी जिम्मेदारी है। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। उनके पास अभी खोने के लिए भी बहुत कुछ है और बनाने के लिए भी बहुत कुछ है।

आकाश ने कहा कि अनुष्का यादव को लेकर कोई भी अगर कह रहा है कि हम लोग ऐसे ही इधर-उधर से हैं तो आप लोग को थोड़ा जानकारी हम दे देते हैं। अनुष्का यादव स्वर्गीय अमीर गुरु जी की वंशज हैं। उनकी वो नतिनी है। स्वर्गीय अमीर गुरु जी, जो स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके परिवार से वास्ता है। हमारे पूर्वजों की मूर्ति बिदुपुर ब्लॉक में स्वतंत्रता सेनानी शहीद अजीत सिंह, जिनका जेपी मूवमेंट में।।। जो शहीद हुए स्वर्गीय अमीर गुरु जी जिन्होंने नेपाल जेल से जेपी जी को जेल तोड़ कर छुड़वाया। तो एक स्वतंत्रता सेनानी और खानदानी यादव परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जितने भी लोग उंगली उठा रहे हैं, सभी लोगों को मैसेज हैं।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...