7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यमुर्शिदाबाद दंगों में लोगों पर हुए हमले का लेंगे बदला, BJP सिखाएगी...

मुर्शिदाबाद दंगों में लोगों पर हुए हमले का लेंगे बदला, BJP सिखाएगी सबक, अमित शााह के सामने गरजे सुवेंदु अधिकारी

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि मुर्शिदाबाद दंगों के दौरान लोगों पर हुए हमलों का बदला लिया जाएगा। पार्टी उन लोगों को ‘सबक सिखाएगी’, जिन्होंने लोगों की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अप्रैल में धुलियान, शमशेरगंज और जिले के अन्य इलाकों में बड़े पैमाने पर आगजनी और हिंदुओं पर सशस्त्र हमलों के दौरान ‘चुपचाप सब देखने’ का आरोप लगाया। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) लोगों की जान और संपत्ति बचाने के लिए आगे नहीं आता, तो जिले में बदतर स्थिति हो सकती थी।

बीजेपी की ‘विजय संकल्प रैली
राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य ने बीएसएफ को नहीं बुलाया, जबकि उसके पुलिस बल घटनास्थल से भाग गए या दूर से आगजनी और लूटपाट होते देखते रहे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ की तैनाती को संभव बनाया क्योंकि हमने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया। अधिकारी नेताजी इंडोर स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी की ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित कर रहे थे।

‘हिंदुओं पर हुए हमलों का उचित समय पर बदला लेंगे’
उन्होंने कहा कि अमित शाह जी ने मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित इलाकों में बीएसएफ को तुरंत तैनात करके शांति स्थापित की और लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि हम उन इलाकों में लोगों, खासकर हिंदुओं पर हुए हमलों का उचित समय पर बदला लेंगे। हर अत्याचार, सशस्त्र हमले, हत्या की हर घटना का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाह ने उन हिंदुओं को सीएए के तहत नागरिकता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्हें पड़ोसी देशों से भागने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कोलकाता में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित बितान आदिलकारी की पत्नी का उदाहरण दिया।

ऑपरेशन बंगाल से डर गई हैं दीदी
उन्होंने कहा कि जब यह मामला अमित जी के संज्ञान में लाया गया, तो जल्द से जल्द इसका समाधान किया गया। राज्य प्रशासन के असहयोग से निराश न हों। अगर मामला वास्तविक है तो हम आपकी चिंताओं को दूर करने के लिए मौजूद हैं। अधिकारी के सुर में सुर मिलाते हुए बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि अगर टीएमसी कार्यकर्ता हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करते हैं, तो सत्ता में आने पर उनके साथ भी ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कि दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ऑपरेशन बंगाल के मेरे आह्वान से डर गई हैं, जिसे सेना नहीं बल्कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता शुरू करेंगे। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। (इनपुट भाषा)

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...