7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमणिपुर में आईआरबी चौकी पर धावा बोलकर हथियारों की लूट, केसीपी उग्रवादियों...

मणिपुर में आईआरबी चौकी पर धावा बोलकर हथियारों की लूट, केसीपी उग्रवादियों पर संदेह, जांच में जुटी पुलिस

Published on

इंफाल/गुवाहाटी

मणिपुर के थौबल जिले में उग्रवादियों द्वारा हथियार लूटने की घटना सामने आई है। हथियारबंद उग्रवादियों ने इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) चौकी पर धावा बोलकर यह वारदता की। उग्रवादियों ने शनिवार रात को 6 SLR, 3 AK सीरीज़ राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद लूटा। राज्य में यह घटना 3 मई, 2023 को शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से हथियारों की लूटपाट की बढ़ती चुनौती को बयां करती है। इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए।

कुछ हथियार हुए बरामद
जांच में सामने आया कि उग्रवादी कई गाड़ियों में आये और बंदूक की नोक पर हथियार लूटकर फरार हो गए। उग्रवादी लगभग 270 राउंड गोला-बारूद और 12 मैगज़ीन भी लूटे गए। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त बल तैनात कर तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें आठ लूटे गए हथियार बरामद हुए। अभी एक SLR अभी भी लापता थी। पुलिस का मानना है कि हमले में KCP (कंगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी) के उग्रवादी शामिल थे। हालांकि पुलिस कुछ अन्य समूहों के शामिल होने का भी संदेह जता रही है।

एक उग्रवादी को किया अरेस्ट
पुलिस ने पुलिस ने एक कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) उग्रवादी को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने कुछ हथियार बरामद कर लिए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में हथियार अभी भी लोगों के पास हैं। इससे जबरन वसूली, लक्षित हमले और उग्रवाद को बढ़ावा मिल रहा है। यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। रविवार को एक KCP उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमला कैसे हुआ। इस हमले ने एक बार फिर यह सुरक्षा व्यवस्था में खामियों को उजागर किया है। साथ ही सवाल खड़ा हुआ कि राज्य में चौकियां सुरक्षित नहीं हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this