14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्य'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम', प्रयागराज महाकुंभ में गैर हिंदुओं की...

‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम’, प्रयागराज महाकुंभ में गैर हिंदुओं की एंट्री पर ये क्या बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री

Published on

कवर्धा

हिंदुत्व को लेकर दिए बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, कर्वधा में एक मंदिर में जुड़े कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए महाकुंभ में गैर हिंदुओं को दुकान नहीं दिए जाने की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें सनातन संस्कृति के बारे में पता हो, पूजा पाठ और सामग्री कि शुद्धता के बारे में पता हो उन्हें ही यह कार्य दिया जाना चाहिए। जिनको इस बारे में जानकारी नहीं है उनका प्रवेश वर्जित कर दिया जाना चाहिए

गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का किया समर्थन
महाकुंभ में दुकान देने को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत उचित है। जिन्हें सनातन संस्कृति का ज्ञान हो। हिंदू धर्म के बारे में पता हो. देवी देवताओं के बारे में पता हो। पूजन पद्धति के बारे में पता हो पूजन की सामग्री का कितना सम्मान करना चाहिए इस बारे में पता हो। उसी को यह कार्य दिया जाना चाहिए। अब जिन्हें इस बारे में पता ही नहीं है। वह यदि विक्रय करेंगे तो निश्चित रूप से नाश ही करेंगे। कहीं थूक कांड मिले, कहीं फलों में गंदगी चिपकाते मिले हो। कुछ षड़यंत्र कारी हम नहीं कहते है कि वो लोग हो सकते हैं। कोई भी हो सकता है। इसलिए गैर हिंदुओं को महाकुंभ में प्रवेश वर्जित होना चाहिए।

अभिताभ बच्चन के डायलॉग से किया मना
महाकुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कहने के साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। भाई वहां पर त्रिवेणी है, संगम है। संतों का दर्शन है। तुम्हें कथा से लेना देना नहीं है। तुम्हें हिंदुत्व से लेना देना नहीं है। तुम्हें सनातन से लेना देना नहीं है। तुम्हें राम से लेना देना नहीं है। जब तुम्हें राम से कोई काम नहीं तो राम काम से तुम्हारा क्या काम है।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...