18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यएक ही रात में तीन कत्ल के पीछे क्या है कहानी..! प्रयागराज...

एक ही रात में तीन कत्ल के पीछे क्या है कहानी..! प्रयागराज पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा

Published on

प्रयागराज,

संगम नगरी प्रयागराज में जहां महाकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं एक ही रात में हुई तीन हत्याओं ने सनसनी फैला दी है. यह वारदात झूंसी, नवाबगंज और फूलपुर थाना क्षेत्रों में हुई है. पुलिस तीनों मामलों की जांच पड़ताल में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

पहला मामला झूंसी का है. यहां लॉज के कमरे में एक महिला की खून से सनी लाश मिली थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था. मृतक महिला एक युवक के साथ लॉज में आई थी और खुद को पति-पत्नी बताते हुए कमरा किराए पर लिया था. इसके बाद सुबह लॉज के बाथरूम में महिला की लाश खून से लथपथ मिली, जबकि उसका साथी फरार था.

लॉज मालिक संजय ने कहा था कि दोनों को 500 रुपये में कमरा दिया था. मृतक महिला और फरार युवक की कोई पहचान नहीं हो पाई, क्योंकि उन्होंने कोई आईडी जमा नहीं की थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस मामले में डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया था कि महिला की शिनाख्त कराने और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

वहीं दूसरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का है. यहां 70 वर्षीय वृद्धा की लाश चारपाई पर मिली थी. मृतका का नाम केवला देवी था, जो अपने पशुबाड़े में सो रही थी. मृतका का बेटा और बहू पक्के मकान में रहते थे, जबकि वह खुद पशुबाड़े में सोती थी. सुबह जब बहू ने जाकर देखा तो केवला देवी मृत पड़ी थीं, उनके हाथ बंधे हुए थे. बहू ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का शक जताया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा.

तीसरी घटना फूलपुर की है. यहां तालाब किनारे एक किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि पहले उसकी पिटाई की गई, इसके बाद सिर पर भारी चीज से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. ग्रामीणों ने कहा था कि हत्यारों ने युवक को कहीं बाहर से लाकर पहले उसकी पिटाई की, फिर हत्या कर पहचान छुपाने के लिए सिर कुचल दिया. फूलपुर पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. महाकुंभ जैसे आयोजन के बीच इन तीन हत्या के मामलों ने सनसनी फैला दी है. प्रयागराज पुलिस गहन जांच कर रही है.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...