6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यजब कसाब को रखा तो तहव्वुर राणा...भारत के दुश्मन के प्रत्यर्पण पर...

जब कसाब को रखा तो तहव्वुर राणा…भारत के दुश्मन के प्रत्यर्पण पर बोले महाराष्ट्र सीएम फडणवीस

Published on

मुंबई

मुंबई हमले में मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई वाली सरकार द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद काउंटडाउन शुरू हो गया है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तहव्वुर राणा के लिए मुंबई की जेल तैयार है। फडणवीस ने कहा कि कसाब के बाद मुंबई हमलों की साजिश में शामिल राणा के लिए मुंबई में पूरी तैयारी कर ली गई है। दिल्ली में गृह मंत्रालय में हुई बैठक में राज्य की डीजीपी रश्मि शुक्ला भी मौजूद रही थी। ऐसा समझा जाता है कि अब आने वाले कुछ ही दिनों में तहव्वुर राणा को भारत लाया जा सकता है। मुंबई हमले में सरकारी वकील रहे उज्जवल निकम ने पिछले दिनों कहा था कि राणा एनआईए की कस्टडी में जाएगा।

क्या बोले फडणवीस?
26/11 प्लानिंग का मास्टरमाइंड रहा। इसके लिए देश के पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए अमेरिका को सबूत सौंपे थे। जिसके कारण इस मामले में पाकिस्तान का जो हाथ। वह सामने आया है। हम सभी भारतवासी चाहते थे कि हमारे खिलाफ साजिश करने वाले और हमला करने वाले इस मास्टरमाइंड को भारत को सौंपा जाए। पहले अमेरिका तैयार नहीं था। उनके प्रोटेक्शन में वह था लेकिन पीएम मोदी की पहल पर तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण ने ट्रंप ने मंजूरी दे दी है,क्योंकि हम यह मानते हैं कि हमारे लीगल और ज्यूडिशियल सिस्टम के माध्यम से यह अपराधी सजा पाए। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। फडणवीस ने कहा कि 26/11 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के अमेरिका द्वारा प्रत्यर्पण को मंजूरी देने से इस हमले में हुए शहीदों को न्याय मिलेगा। फडणवीस ने आगे कहा कि मुंबई ने जब कसाब को जेल में रखा तो तहव्वुर राणा को रखना कौन सी बड़ी बात है, उसे बिल्कुल रख लेंगे।

कौन है तहव्वुर राणा?
तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडा का नागरिक है। अमेरिका में उसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे प्रतिबंधित संगठन का समर्थन करने का दोषी पाया गया है। भारत उसे 2008 के मुंबई हमलों में शामिल होने के आरोप में चाहता है। इन हमलों में 174 से ज़्यादा लोग मारे गए थे। भारत काफ़ी समय से राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति का आभारी हूं कि उन्होंने राणा को भारत प्रत्यर्पित करने का फ़ैसला लिया है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अब भारतीय अदालतें उस पर मुकदमा चलाएंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहा था कि वह और मोदी कट्टरपंथी इस्लाम से उत्पन्न खतरे से मिलकर लड़ेंगे।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this