13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यदूसरे की बरात में नाचने से रोका तो चढ़ाई कार, सात घायल,...

दूसरे की बरात में नाचने से रोका तो चढ़ाई कार, सात घायल, कुछ की हालत गंभीर

Published on

गाजियाबाद

गाजियाबाद के निवाड़ी में अनजान की शादी में चढ़त पर डांस करने से रोकने पर गुस्साए आरोपियों ने बरातियों पर ही कार चढ़ा दी। इससे सात बराती घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव काजमपुर निवासी सुरेंद्र की भतीजी की मंगलवार को शादी थी। शादी समारोह एसआरएम के निकट फार्म हाउस में था। यहां मेरठ के किठौली से बारात आई थी। इसी फार्म हाउस के बराबर में स्थित फार्म हाउस में भी शादी थी। जहां लोनी से बारात आई थी। रात के समय बरात सुरेंद्र के यहां पहुंची और चढ़त शुरू हो गई।

आरोप है कि चढ़त में दूसरी बरात के कुछ लोग आकर डांस करने लगे। इसे लेकर दोनों बरातियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुरेंद्र पक्ष के लोगों ने आरोपियों के साथ मारपीट भी कर दी। इससे आरोपी भड़क गए और कुछ ही देर में वह कार से आए और चढ़त में बरातियों के बीच कार घुसा दी। कार की चपेट में आने से कई लोग चोटिल हो गए। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे कार लेकर फरार हो गए।

कार चढ़ाने से घायल हुए तनीष, बिट्टू, आशीष, गुड्डू, अक्षय, अंकित व मोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...