6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यशादी में नहीं जा पाई तो पत्नी ने लगा ली फांसी, गम...

शादी में नहीं जा पाई तो पत्नी ने लगा ली फांसी, गम में पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Published on

बिजनौर,

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पति पत्नी ने घरेलू झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली. दरअसल पति ने महिला को रिश्तेदार की शादी में ले जाने से मना कर दिया था. इससे दुखी होकर उसने खुद को फांसी लगा ली. शख्स ने जब पत्नी को इस हाल में देखा तो वह तेज रफ्तार ट्रेन के आगे जा कूदा और जान दे दी.

पति ने शादी में ले जाने से किया इनकार
दरअसल गुरुवार को, चांदपुर क्षेत्र के गांव ककराला निवासी मृतक रोहित कुमार के मामा के लड़के की शादी थी. रोहित का पूरा परिवार शादी में चला गया था. रोहित की पत्नी भी शादी में जाने के लिए तैयार थी लेकिन रोहित दिन में शराब पीकर घर पर आ गया और शादी में जाने से इनकार करने लगा. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद रोहित घर से कहीं दूर चला गया, जिससे खफा होकर उसकी पत्नी पार्वती ने घर के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर, उसमें लटककर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई.

पत्नी को मृत देख चला गया रेलवे ट्रैक की ओर
इसके कुछ देर बाद रोहित जब घर लौटा और उसने अपनी पत्नी को फांसी पर लटके हुए देखा तो शोर मचाया. आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने पार्वती को फंदे से नीचे उतारा और डॉक्टर के यहां ले गए, लेकिन डॉक्टर ने पार्वती को मृत घोषित कर दिया. इससे आहत होकर रोहित भी घर से निकल गया और करीब 2 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया. यहां उसने दिल्ली से आ रही दिल्ली कोटद्वार सिद्धबली एक्सप्रेस के सामने कूद कर अपनी जान दे दी. इसके बाद रोहित को तलाश करते हुए गांव के लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो वहां उसकी लाश पड़ी मिली.

मासूम बच्चों के सिर से उठा माता पिता का साया
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक से लाश को हटाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद जहां रोहित और पार्वती के दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए जिसमें 3 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी हैं. परिवार और गांव में शौक के लहर दौड़ गई है जिस समय यह घटना घटी उसे समय घर में कोई और नहीं था क्योंकि घर के सभी सदस्य सवेरे ही शादी में जा चुके थे.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this