9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यपेपर देकर लौटीं छात्राओं को किसने पिलाई शराब? फुटपाथ पर बेसुध मिलीं

पेपर देकर लौटीं छात्राओं को किसने पिलाई शराब? फुटपाथ पर बेसुध मिलीं

Published on

चेन्नई,

तमिलनाडु के करूर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. वहां पुलिस ने दो ऐसी स्कूली लड़कियों को बचाया है, जो फुटपाथ पर बेसुध पड़ी हुई थी. 10 अगस्त को हुई इस घटना में महिला थाने की अधिकारियों ने बच्चियों को हिरासत में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी.अब इस मामले में करूर के पशुपतिपालयम थाने में एक बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

शिकायत में मां ने कहा है कि उनकी बेटी और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले उसके दो दोस्तों ने बोर्ड परीक्षा के बचे हुए पेपर्स को क्लियर करने के लिए विशेष परीक्षा में भाग लिया था. परीक्षा के बाद छात्राएं दोपहर के भोजन के लिए अपने दोस्त (लड़के) के घर गई थीं.शिकायत के अनुसार, लड़के (छात्र) ने लड़कियों को रेड वाइन और बीयर पीने के लिए मजबूर किया और यहां तक ​​कि उन्हें धमकी भी दी. शराब पिलाने के बाद लड़कियां छात्र के घर से निकली थीं.

एक लड़की अपने घर पहुंच गई, जबकि दो अन्य लड़कियां सड़क के फुटपाथ पर पड़ी हुई मिलीं. फुटपाथ पर दो लड़कियों के पड़े होने की सूचना पर उन्हें सुरक्षित महिला थाने लाया गया. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 328 और 506 (i) और किशोर न्याय (JJ) अधिनियम की धारा 77 के तहत केस दर्ज किया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this