24.6 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeराज्य'कमल' संभालने की तैयारी करने वाले अशोक चव्हाण कौन? BJP नेता मंत्री...

‘कमल’ संभालने की तैयारी करने वाले अशोक चव्हाण कौन? BJP नेता मंत्री पद के विरोध में, क्या है समाधान?

Published on

मुंबई:

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ऐसी अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चह्वाण ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा। चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी।

BJP में जाने की संभावना के बीच कैसा विरोध
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। इसको लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम ने गति पकड़ ली है। चव्हाण नांदेड़ के भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस बीच पता चला है कि बीजेपी नेता अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री पद दिए जाने के खिलाफ हैं। इसलिए संभावना है कि अशोक चव्हाण को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट दिया जाएगा। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इसलिए चव्हाण के इस्तीफे पर सीधे तौर पर मुहर लग गई है।

कौन हैं अशोक चव्हाण?
अशोक चव्हाण मराठावाड़ा में नांदेड क्षेत्र से आते हैं। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अशोक चव्हाण 8 दिसंबर 2008 से 11 नवंबर 2010 तक लगभग दो सालों तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। 2008 में मुंबई पर 26/11 हमले के बाद विलासराव देशमुख के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चव्हाण मुख्यमंत्री बने। उन्होंने संस्कृति, उद्योग और खनन मंत्री के रूप में भी काम किया है।

अशोक चव्हाण का राजनीतिक करियर
2009 के विधानसभा चुनाव में अशोक चव्हाण विधायक चुने गए। साथ ही कांग्रेस की महाराष्ट्र प्रदेश कमेटी ने उन्हें एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी। इस तरह चव्हाण लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। इससे पहले विलासराव देशमुख लगातार दो बार कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित हुए थे।

आदर्श हाउसिंग सोसाइटी हंगामे के बाद दिया था इस्तीफा
2010 में कारगिल शहीदों के उत्तराधिकारियों के लिए मुंबई में बनाई गई इमारत आदर्श हाउसिंग सोसाइटी में रिश्तेदारों को घर देने को लेकर काफी हंगामा हुआ था। हंगामे के बाद अशोक चव्हाण को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। वह 2014-19 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...