8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में कौन होगा महायुति का CM फेस? देवेंद्र फडणवीस ने कर...

महाराष्ट्र में कौन होगा महायुति का CM फेस? देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया इशारा

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सूबे के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा संकेत दिया है. दरअसल, 16 अक्टूबर को महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया. इस दौरान जब देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया कि आगामी चुनाव में महायुति (महाराष्ट्र में NDA गठबंधन) का सीएम फेस कौन होगा. तो इस सवाल का जवाब देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री तो यहां बैठे हैं. हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी का भी नाम नहीं लिया.

कार्यक्रम के बीच फडणवीस ने MVA गठबंधन को चुनौती देते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी एनसीपी (SP) चीफ को शरद पवार को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे. उन्होंने आगे कहा कि हमें (महायुति) सीएम फेस का ऐलान करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारा सीएम यहां पर बैठा है.

MVA गठबंधन पर दागे सवाल
राज्य के पूर्व सीएम और वर्तमान में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा,’महा विकास अघाड़ी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर रही है, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि चुनाव के बाद उनका मुख्यमंत्री आ पाएगा. मैं पवार साहब को चुनौती देता हूं कि वे अपना चेहरा घोषित करें.’

फडणवीस ने दिया सियासी जवाब!
फडणवीस के इस रणनीतिक जवाब को महायुति के सहयोगियों को नाराज न करने की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि सियासी गलियारों में यह चर्चा बनी हुई है कि फडणवीस के साथ-साथ अजित पवार ने भी महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद लगा रखी है.

CM शिंदे ने भी नहीं दिया जवाब
कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे ने भी इस मुद्दे पर सीधे तौर पर बात नहीं की. उन्होंने कहा कि सरकार का दो साल का काम और प्रदर्शन ही गठबंधन का चेहरा है. विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा,’एमवीए को विपक्ष के नेता के रूप में अपना चेहरा घोषित करना चाहिए.’

महा विकास अघाड़ी से की ये मांग
बता दें कि महा विकास अघाड़ी में एनसीपी (SP), शिवसेना (UBT) और कांग्रेस शामिल हैं. विपक्षी गठबंधन ने अब तक अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है. इस सप्ताह की शुरुआत में उद्धव ठाकरे ने यह कहकर इस सवाल को टाल दिया था कि अगर महायुति गठबंधन ऐसा करता है तो एमवीए भी अपना चेहरा घोषित कर देगा.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...