14.3 C
London
Sunday, December 7, 2025
Homeराज्यपहले हरियाणा अब यूपी में उपचुनाव क्यों टलवाना चाहती है BJP? चुनाव...

पहले हरियाणा अब यूपी में उपचुनाव क्यों टलवाना चाहती है BJP? चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की मांग

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। हालांकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उपचुनाव को एक हफ्ते के लिए टालने की अपील की है। अगले महीने 13 नवंबर को चुनाव तारीख ऐलान के बाद भाजपा ने तारीख बढ़ाते हुए 20 नवंबर को मतदान कराए जाने की अपील की है। भाजपा ने इस कदम के पीछे कारण का जिक्र भी किया है।

भारतीय जनता पार्टी यूपी ने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा है क‍ि उपचुनाव के ल‍िए मतदान की तारीख 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर कर दी जाए। चिट्ठी में ल‍िखा है कि यूपी में कार्ति‍क पूर्णि‍मा के स्‍नान पर्व और पूजा का धार्मि‍क महत्‍व है। 15 नवंबर 2024 को कार्ति‍क पूर्णिमा का स्‍नान पर्व है और बडी संख्‍या में लोग कार्त‍िक पूर्णि‍मा के स्‍नान और पूजा करने के ल‍िए जाते हैं।

इसके साथ ही कुंदरकी, मीरापुर, गाज‍ियाबाद और प्रयागराज में कार्ति‍क पूर्णि‍मा के अवसर पर मेला में शामिल होने के ल‍िए लोग 3-4 द‍िन पहले ही चले जाते हैं। कार्ति‍क पूर्णि‍मा के कारण बहुसंख्‍या मतदाता वोटिंग से वंच‍ित हो जाएंगे और आयोग का भी मानना है क‍ि प्रत्‍येक मतदाता का शत-प्रत‍िशत मतदान कराया जाए। ऐसी स्‍थि‍ति में शत-प्रत‍िशत मतदान संभव नहीं है। इसलिए उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर के स्‍थान पर 20 नवंबर कर दिया जाए।

इस बीच बीजेपी के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का एक डेलिगेशन राज्य के मुख्य निर्वाचन आयोग पहुंच गया। रालोद नेताओं ने भ 13 नवंबर को मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख को बढ़ाने की मांग की है। प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि हमने मुख्य निर्वाचन आयोग से मिल कर मीरापुर सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख को बढ़ाने की मांग की है। 13 नवंबर को गंगा स्नान है ऐसे में वहां की जनता, गंगा स्नान के कार्यक्रम में व्यस्त रहेगी।

गौरतलब है कि मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर उपचुनाव की तारीफ आ गई है।

हालांकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं हुआ है क्योंकि यहां कोर्ट में पेटिशन पेंडिंग है। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने अवधेश प्रसाद के निर्वाचन के खिलाफ ये याचिका दाखिल की थी।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...