10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यबीवी IRS, साले साहब MLA तो सरहज IPS… UP डीजीपी राजीव कृष्‍ण...

बीवी IRS, साले साहब MLA तो सरहज IPS… UP डीजीपी राजीव कृष्‍ण का पूरा परिवार रसूखदार

Published on

लखनऊ

उत्‍तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्‍ण ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। 1991 बैच के वरिष्‍ठ आईपीएस अफसर राजीव कृष्‍ण इससे पहले डीजी विजिलेंस और पुलिस भर्ती व प्रोन्‍नति बोर्ड के अध्‍यक्ष थे। उनका पूरा परिवार बहुत रसूखदार है। उनकी पत्‍नी मीनाक्षी सिंह आईआरएस अफसर हैं। वह इस समय लखनऊ में बतौर इनकम टैक्‍स कमिश्‍नर तैनात हैं। राजीव कृष्‍ण के साले यानी मीनाक्षी के भाई राजेश्‍वर सिंह लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक हैं। उनकी सरहज यानी राजेश्‍वर सिंह की पत्‍नी लक्ष्‍मी सिंह नोएडा की पुलिस कमिश्‍नर हैं।

बीजेपी विधायक राजेश्‍वर सिंह भी राजनीति में आने से पहले प्रवर्तन निदेशालय ( ED) में जॉइंट डायरेक्‍टर रह चुके हैं। 2022 में उन्‍होंने राजनीति का रास्‍ता चुना और विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए। राजीव कृष्‍ण की पत्‍नी मीनाक्षी सिंह की बड़ी बहन आभा सिंह पोस्‍टल सर्विस की सीनियर अधिकारी रही हैं। वर्तमान में वह मुंबई हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। आभा सिंह के पति वाईपी सिंह पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं।

कई जिलों में रह चुके हैं एसएसपी
आपको बता दें कि राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म नोएडा में 26 जून, 1969 को हुआ था। अपने करियर की शुरुआत में राजीव कृष्ण ने बरेली, कानपुर और अलीगढ़ में एएसपी के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने फिरोजाबाद, इटावा, मथुरा, फतेहगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, आगरा, लखनऊ और बरेली जैसे कई जिलों में एएसपी और एसएसपी के तौर पर सेवाएं दीं।

एटीएस के पहले डीआईजी थे राजीव कृष्‍ण
उत्तर प्रदेश में जब एटीएस का गठन हुआ, तो राजीव कृष्ण इसके पहले डीआईजी बने थे। उन्होंने मेरठ रेंज के आईजी और बाद में लखनऊ व आगरा जोन के एडीजी के रूप में भी काम किया है। अगस्त 2023 में उन्हें विजिलेंस विभाग का एडीजी बनाया गया। फिर जनवरी 2024 में डीजी पद पर प्रमोशन के बाद वे डीजी विजिलेंस बने।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...