7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्य'अभी विधानसभा नहीं जाऊंगा' PCC की बैठक में डोटासरा ने बताया अपना...

‘अभी विधानसभा नहीं जाऊंगा’ PCC की बैठक में डोटासरा ने बताया अपना सीक्रेट प्लान

Published on

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में बीते दिनों से पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नहीं जाने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच डोटासरा ने मीडिया में अपने विधानसभा में नहीं जाने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मीडिया में कहा कि ‘मैं अभी विधानसभा नहीं जाऊंगा, लेकिन जिस दिन जाने का फैसला करूंगा, उस दिन मीडिया में सारी बातें रखूंगा।’ बता दें, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने डोटासरा के लिए कहा था कि वह विधानसभा में जाने योग्य नहीं है। देवनानी के इस बयान को लेकर भी डोटासरा के विधानसभा में नहीं जाने का एक कारण माना जा रहा है।

डोटासरा ने बताई विधानसभा में नहीं जाने की वजह
दरअसल, जयपुर में पीसीसी चीफ डोटासरा की अध्यक्षता में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संगठनात्मक एवं ताजा मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसमें राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल हुए। डोटासरा ने कहा कि ‘मैं आने वाले कल के लिए मजबूत संगठन का गठन करना चाहता हूं।’ उन्होंने विधानसभा नहीं जाने के सवाल पर बयान देते हुए कहा कि ‘मैं अभी विधानसभा नहीं जाऊंगा और जिस दिन मैं विधानसभा जाने का फैसला करूंगा, उस दिन में मीडिया में सारी बातें रखूंगा।’

स्पीकर की टिप्पणी के कारण विधानसभा नहीं जाने का फैसला लिया: रंधावा
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि ‘हमारा कितना भी बड़ा नेता हो, अगर वह दूसरी पार्टी के साथ मिलीभगत करेगा, तो उसके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि हमारे अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ऊपर स्पीकर ने जो टिप्पणी की, उसके बाद डोटासरा ने विधानसभा नहीं जाने का फैसला लिया है। उन्होंने डोटासरा के निर्णय पर सहमति जताते हुए कहा कि ‘मैं और मेरी पूरी पार्टी डोटासरा के इस फैसले के साथ है।’

आने वाले समय में बीजेपी की बैंड बजेगी: टीकाराम जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी को जमकर आडे़ हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आने वाला भूचाल बीजेपी का सफाया करेगा, आने वाले टाइम में बीजेपी की बैंड बजेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो काम कर रही है, वह जनता के सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में काम करने वालों को मौका मिलेगा और जो साइलेंट बैठे हैं, उनकी छुट्टी होगी।इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पीसीसी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट, पूर्व स्पीकर डॉ. सीपी जोशी, सह प्रभारी चिरंजीवी राव, पीसीसी पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे।

रंधावा, जूली और डोटासरा का दिखा ‘गमछा डांस’
इधर, नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतुका भवन में कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक के बाद होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्टेज पर गमछा डांस किया। वहीं डोटासरा चंग हाथ में लिए नाचते भी दिखे। इस दौरान नेता जमकर थिरके।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...