15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य'कोशिश करेंगे कि इंडिया गठबंधन...' दिल्ली में AAP की हार के बाद...

‘कोशिश करेंगे कि इंडिया गठबंधन…’ दिल्ली में AAP की हार के बाद INDIA अलायंस पर अखिलेश का बड़ा बयान

Published on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद इंडिया अलायंस (भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन) की मौजूदा स्थिति पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कोशिश करेंगे कि इंडिया गठबंधन और मजबूत हो. कन्नौज सांसद ने कहा कि गठबंधन और मजबूत होगा. नई दिशा में सोचेंगे. हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली हार के बाद इससे सीख लेंगे.

इसके अलावा अखिलेश ने महाकुंभ में अव्यवस्थाओं पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलनी चाहिए. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने प्रचार में इतना खर्च किया, कई एजेंसीज हायर कीं इमेज को बेहतर करने के लिए. कुंभ धार्मिक है, पुण्य के लिए है. इसमें इमेज का सवाल नहीं है. उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी सीएम की है और जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है. लोग तीन दिन गाड़ियों में रहे, सड़कों पर रहे .प्रयागराज के लोग हाउस अरेस्ट में हैं.

ये डबल इंजन नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार – अखिलेश
बिहार में ट्रेनों में तोड़फोड़ की घटना पर सपा चीफ ने कहा कि वाराणसी में इंजन में लोग चढ़ गए. कोई तैयारी नहीं थी. सिर्फ प्रचार की तैयारी थी. भगदड़ में कई लोगों की जान गई, सरकार आज भी आंकड़ा नहीं बता पा रही है.

यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि ये डबल इंजन नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है. अखिलेश ने कहा कि जब राष्ट्रपति, कैबिनेट जाए तो सरकार की जिम्मेदारी है. सरकार का दावा है कि 10 हजार करोड़ का खर्च किया गया है. डबल इंजन की सरकार को दिल्ली की सरकार से बजट लेना चाहिए था. सपा चीफ ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन जिस तैयारी के साथ किया था, सरकार 100 करोड़ लोगों के इंतजाम का दावा कर रही थी लेकिन पहले स्नान में ही पोल खुल गई.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this