5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यवाह योगी जी.... : घर में सिर्फ एक बल्ब और पंखा...किसान के...

वाह योगी जी…. : घर में सिर्फ एक बल्ब और पंखा…किसान के पास आ गया 7 करोड़ का बिजली बिल, सदमे में परिवारवाह योगी जी…. : घर में सिर्फ एक बल्ब और पंखा…किसान के पास आ गया 7 करोड़ का बिजली बिल, सदमे में परिवार

Published on

बस्ती,

यूपी के बस्ती जिले में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां मोलहु नाम के किसान को बिजली विभाग ने 7.33 करोड़ का भारी भरकम बिल थमा दिया. बिजली का बिल देखने के बाद मोलहु चकरा गए. क्योंकि जितना बिजली का बिल आया है, उतनी तो उनकी प्रॉपर्टी भी नहीं है.

दरअसल बस्ती जिले के हरैया उपकेंद्र के केशवपुर फीडर के रमया गांव के रहने वाले मोलहु ने 2014 में एक किलो वॉट का बिजली कनेक्शन लिया था. उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में उनका बिजली का बकाया 75 हजार बकाया आया था और एक महीने बाद उनका बिल 7 करोड़ 33 लाख आ गया. उन्होंने कहा कि जितना बिल आया है, उतना तो मैं अपनी पूरी प्रॉपर्टी बेचकर भी जमा नहीं कर पाऊंगा.

वही, पीड़ित किसान मोलहु के बेटे ने बताया कि गांव में बिजली वाले चेक करने आए थे, जब मेरे पिता के रजिस्टर्ड नंबर से बिजली का बिल चेक किया तो बताया कि आप का बकाया बिल 7.33 करोड़ है. इस को जल्दी जमा करें. जबकि पिछले महीने तक बिजली बिल 75 हजार के करीब बकाया था, जिसका मैसेज भी मोबाइल पर आया था. लेकिन एक महीने बाद ही करोड़ों का बिजली बिल आ गया.

मेरी माता जी को जब इसकी जानकारी लगी तो उनकी भी तबीयत खराब हो गई. हमने इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई. हमारे घर में सिर्फ पंखा और बल्ब जलता है. ऐसे में करोड़ों का बिल कैसे आ गया. लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नहीं है, हम लोग काफी परेशान हैं. एक सामान्य आदमी इतना बिल कैसे जमा कर पाएगा. वहीं, इस मामले पर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. हरैया के एक्सईएन को सूचना दी गई है. जल्द ही बिजली का बिल ठीक कर दिया जाएगा.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this