19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में योगी ने चमत्कार कर दिया, धरती पर कोई ऐसा कर...

महाकुंभ में योगी ने चमत्कार कर दिया, धरती पर कोई ऐसा कर पाएगा सोचा नहीं था… क्या बोले उपराष्ट्रपति धनखड़?

Published on

प्रयागराज

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अभिभूत नजर आए। उन्होंने महाकुम्भ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज तक पृथ्वी पर करोड़ों लोगों का ऐसा संगम नहीं हुआ है और यह जो उत्कृष्ट व्यवस्था है। जो प्रशासन ने कार्य किया है, वो अद्भुत है। कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी कि भारतवर्ष में इस प्रकार का आयोजन हो सकता है। हर स्तर पर प्रशासन ने और मुख्यमंत्री जी ने चमत्कार करके दिखाया है।

इतिहास में रचित हो गया महाकुम्भ
उन्होंने कहा कि एक हादसा हुआ पर अंदाजा लगाइए कितनी त्वरित गति से हर मामले को हैंडल किया गया। दुनिया अचंभित हो जाएगी यह जानकर कि अमेरिका की जितनी पापुलेशन है उतने लोगों का तो यहां आगमन हो चुका है। मुझे कोई भी ऐसा नहीं मिला है कि जिसने यहां की व्यवस्थाओं की प्रशंसा न की हो। किसी ने नहीं सोचा था कि कोई व्यक्ति धरती पर ऐसा कर पाएगा। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को साधुवाद का पात्र मानता हूं कि उन्होंने जो आयोजन किया है वह दुनिया के इतिहास में रचित हो गया है।

देश सेवा मन में हो तो करिश्मा होता है
उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक लाख से ज्यादा तो टॉयलेट है। हजारों लाखों लोगों को मुफ्त में भोजन मिल रहा है। अदभुत प्रशासनिक व्यवस्थाएं हैं। यह मेरे जीवन का सबसे सुखद पल है। जब मैंने डुबकी लगाई तो मुझे एहसास हो गया कि भारत जैसा देश दुनिया में कोई नहीं है और मुख्यमंत्री जी का जो योगदान है वह परिभाषित करता है कि लगन हो, योग्यता हो, संस्कृति का ज्ञान हो और देश सेवा मन में हो तो करिश्मा कैसे होता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this