15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यमुख्तार अंसारी की वांटेड पत्नी पर योगी का ऐक्शन, 6 करोड़ की...

मुख्तार अंसारी की वांटेड पत्नी पर योगी का ऐक्शन, 6 करोड़ की प्रॉपर्टी हुई सीज

Published on

गाजीपुर

मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार एक के बाद एक सख्त ऐक्शन ले रही है। विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान सीएम योगी यह कहते सुने जाते थे कि फिलहाल यूपी सरकार का बुलडोजर ओवरहालिंग के लिए रुका हुआ है। अगर सूबे में उनकी पार्टी को जनादेश मिलता है तो अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर से ऐक्शन लेने का दौर जारी रहेगा। इसी क्रम में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के दो भूखंडों को जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शनिवार को सीज कर लिया। सीज किये गए भूखंडों की कुल कीमत 6 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है।

माफिया मुख्तार अंसारी, उसके करीबियों और रिश्तेदारों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा ऐक्शन लिया है। गाजीपुर में दो अलग-अलग लोकेशन पर पुलिस प्रशासन ने मुख्तार की पत्नी आफशां अंसारी की जमीन को कुर्क कर दिया है। बताया गया कि पुलिस ने आफशां अंसारी की 6.30 करोड़ की प्रॉपर्टी को कुर्क किया है। सीज की गयी प्रॉपर्टी गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर और फतेहउल्लाहपुर इलाके में मौजूद है। इन दो प्लाट की संयुक्त कीमत 6.30 करोड़ बतायी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत आफशां अंसारी की सम्पत्ति को सीज किया है।

एसपी गाजीपुर रोहन पी बोत्रे ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के नाम से पंजीकरण कराए गए दो प्लाट को पुलिस ने सीज किया है। सीज की गई जमीन की कीमत वर्तमान में बाजार के अनुसार 6 करोड़ 30 लाख आंकी गयी है। अफशां अंसारी पर मऊ और गाजीपुर में मिलाकर 6 केस दर्ज है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this