12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्ययोगी का अखिलेश पर तंज- जो लोग महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर उठा...

योगी का अखिलेश पर तंज- जो लोग महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर उठा रहे थे सवाल, अब खुद ही चुपचाप डुबकी लगाकर आ रहे

Published on

बागपत:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बागपत के छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सीएम योगी ने सपा नेता अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग कुंभ की व्यवस्था पर अंगुली उठा रहे थे, वे अब चुपचाप डुबकी लगाकर आ रहे हैं, लेकिन अब जनता को कह रहे हैं कि मत जाओ। जनता को पुण्य कमाने से रोक रहे हैं।

सीएम ने आगे कहा कि 26 फरवरी तक कुंभ भव्यता से चलता रहेगा और श्रद्धालु लाभ उठाते रहेंगे। महाकुंभ में गुरुवार तक 50 करोड़ लोग डुबकी लगा लेंगे। योगी ने इस दौरान विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। योगी के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और उनकी पार्टी के सांसद और विधायक मौजूद रहे।

चौधरी अजित में किसानों वाला तेवर था- योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी अजित सिंह में किसानों वाला तेवर था। अजित सिंह ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया। वो हमेशा बागपत के विकास के लिए परेशान रहते थे। आज पूरे बागपत का विकास हो रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कुछ लोगों को विकास के लिए किया गया काम अच्छा नहीं लगता। योगी ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में फिलहाल प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। सुबह 4 बजे से हम कुंभ की व्यवस्था में लगे थे। महाकुंभ में 13 फरवरी तक 50 करोड़ लोग स्नान कर लेंगे। योगी ने कहा कि पहले पुलिस की भर्ती नहीं होती थी। इस साल के आखिर तक यूपी को बिना भेदभाव के 60 हजार से ज्यादा पुलिस के जवान मिल जाएंगे।

यूपी में अब बेटी और व्यापारी दोनों सेफ हैं- यूपी सीएम
योगी ने कहा कि देश के विकास का रास्ता खेत-खलिहान से होकर जाता है, लेकिन अब विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होगी। सीएम ने आगे कहा कि अब यूपी में बेटी और व्यापारी दोनों सेफ हैं।

गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान हुआ
सीएम ने किसानों को साधने की कोशिश की और कहा कि गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया। जितना विपक्ष ने साल 1995 से 2017 तक गन्ना मूल्य भुगतान किया, उससे ज्यादा भाजपा सरकार केवल 8 साल में कर चुकी है। 2017 से अब तक दो लाख 72 हजार 600 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

किसान के खाते में पाई-पाई जाएगी
योगी ने कहा कि बागपत के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं। चौधरी चरण सिंह की बातों को ध्यान में रखकर हम लोगों ने यहां पर काम शुरू किए हैं। गन्ना किसानों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। किसान के खातों में पाई-पाई जाएगी, नहीं तो चीनी मिलों को सरकार अधिग्रहण कर लेगी। जो चीनी मिल लेट गन्ना भुगतान कर रहीं, उनको समयबद्ध भुगतान के लिए सख्ती की जा रही है।

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
सीएम ने किसान नेता चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण के दौरान 351 करोड़ की 281 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

जयंत ने भी किया संबोधित
केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने भी इस दौरान लोगों को संबोधित किया। किसानों के मुद्दे उठाए। अपने पिता चौधरी अजित सिंह और दादा चौधरी चरण सिंह का बागपत और किसानों से लगाव बताया।

 

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...