8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्य'आप लोग ही तो बांट रहे हो...', सीएम योगी के नारे को...

‘आप लोग ही तो बांट रहे हो…’, सीएम योगी के नारे को लेकर ओवैसी का बीजेपी पर हमला

Published on

छत्रपति संभाजीनगर,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में प्रचार के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आजतक से खास बातचीत की. ओवैसी ने कहा कि हम न तो महायुति का हिस्सा बन सकते हैं न ही महाविकास अघाड़ी का. इसकी सबसे बड़ी वजह विचारधारा है. जब उनसे पूछा गया कि आप कब तक सिर्फ मुस्लिम पॉलिटिक्स करेंगे? इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी ओवैसी और मराठा को लड़ाने की बात कर रहे हैं.

ओवैसी ने कहा कि मैं कहता हूं कि अल्पसंख्यक, दलित औऱ मराठा को इन ताकतों से मुकाबला करना चाहिए. उन्होंने कहा महाराष्ट्र में हर समुदाय का नेता है, लेकिन दलितों और मुसलमानों का नेता नहीं है. आज मराठाओं के पास आज एक बेबाक आवाज है मनोज जरांगे पाटिल की. ओवैसी ने कहा कि हम कह रहे हैं कि मराठा आरक्षण मिलना चाहिए. AIMIM प्रमुख ने कहा कि बीजेपी किसी मुसलमान को टिकट नहीं देती, लेकिन हम दलित और मुसलमानों को टिकट दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में हर समाज के लोग हैं.

‘आप लोग ही संविधान को नहीं मानते’
यूपी के सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले नारे को लेकर ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी कह रहे हैं ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’. ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया जा रहा है, तो हम पूछ रहे हैं कि कौन बांट रहा है. आप लोग ही तो बांट रहे हैं. आपने जिसका घर तोड़ा उसे सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बुलडोजर इस देश के संविधान के लिए खतरा है, लेकिन आप लोग संविधान को नहीं मानते. हम पूछते हैं कि क्या पिछले 10 साल से हिंदू समाज खतरे में है? हिंदू खतरे में हैं ये तो आप लोग ही बोल रहे हैं.

‘गरीबी की बुनियाद पर न मिले आरक्षण’
ओवैसी ने कहा कि आरक्षण गरीबी की बुनियाद पर नहीं, बल्कि सोशल एजुकेशनल बैकवर्डनेस की बुनियाद पर मिलना चाहिए. साथ ही कहा कि मराठा किसान खुदकुशी कर रहे हैं, उनकी बहुत सी समस्याएं हैं. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि मुस्लिम और दलित एकजुट हों.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...