9.4 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यराजस्थान के श्रीमाधोपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई...

राजस्थान के श्रीमाधोपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

Published on

सीकर,

राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे के कचियागढ़ क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान भारणी गांव निवासी राजु निठारवाल के रूप में हुई है. वो अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था. हत्या की यह वारदात इतनी खौफनाक थी कि इलाके में सनसनी फैल गई.

राहगीरों ने जब बीच सड़क पर लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि भारणी गांव निवासी राजु निठारवाल अमित के पास कचियागढ़ में उसके घर पहुचा. वहां दोनों ने बैठकर पहले तो शराब पी और उसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ. इस पर अमित ने राजू पर हमला कर दिया. इस दौरान सिर में गंभीर चोट आने से राजू की मौत हो गई. घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई. घटना के बाद आरोपी अमित राजू के शव को सड़क के बीच में पटक कर फरार हो गया.

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राजू की हत्या आरोपी द्वारा बेरहमी से मारपीट कर की गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस को आरोपी के कमरे से लेकर सड़क तक खून के निशान मिले है. आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया.

आरोपी फरार
घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है. पुलिस अब हत्या के आरोपी युवक की तलाश में जुटी है. हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे आपसी रंजिश या विवाद से जुड़ा मामला माना जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक राजू अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तमाम पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही हैं.

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...