11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
HomeUncategorizedबजट सत्र से पहले प्रशासनिक तैयारियों पर मंथन, केंद्र से समन्वय पर...

बजट सत्र से पहले प्रशासनिक तैयारियों पर मंथन, केंद्र से समन्वय पर जोर

Published on

भोपाल

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सोमवार को मंत्रालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तैयारियों, प्रशासनिक कार्यों और सुशासन से जुड़े विषयों की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं विभागीय सचिव उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार के बजट प्रावधानों के अनुरूप राज्य सरकार की योजनाओं के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर केंद्र को भेजे जाएं।

उन्होंने कहा कि बजट सत्र से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए और विधानसभा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। बैठक में आर्थिक विकास में पूंजीगत व्यय की भूमिका पर जोर देते हुए कहा गया कि पूंजीगत व्यय में वृद्धि के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं में निर्धारित बजट राशि का उपयोग समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे।

मुख्य सचिव ने केंद्रीय बजट में घोषित विभिन्न योजनाओं—केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल पार्क, मेगा टेक्सटाइल पार्क, नॉलेज एवं एजुकेशन सिटी, मेडिकल हब, फार्मास्यूटिकल निवेश पार्क, एयरोस्पेस एवं एमएसएमई फंड आदि—से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजें, ताकि राज्य को केंद्रीय योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में बजट सत्र की व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Read Also :- फर्जी नाम बताकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this