11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
HomeUncategorizedसंतों के विचारों से मजबूत होती है सनातन संस्कृति : मुख्यमंत्री भजनलाल...

संतों के विचारों से मजबूत होती है सनातन संस्कृति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के आराध्य श्री गोविंददेव जी मंदिर परिसर स्थित जय निवास उद्यान से विधिवत पूजा-अर्चना कर विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत-महात्मा राष्ट्र को सही दिशा देकर सनातन संस्कृति को मजबूत कर रहे हैं और उनके विचार मानवता, सेवा व सद्भावना का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संतों की शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात करें तथा भारत की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि बाबा बालनाथ ने भारतीय धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने में अद्वितीय योगदान दिया और उसी परंपरा का बाबा बस्तीनाथ जी महाराज अनुसरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना पर आधारित है, जो संपूर्ण मानवता के कल्याण का संदेश देती है। इस अवसर पर उन्होंने श्री बस्तीनाथ महाराज को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके आशीर्वचन भी सुने।

हजारों महिलाओं की सहभागिता कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्री गोविंददेव जी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भगवान गोविंददेव जी के जयघोष से भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विधायक देवी सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read Also :- फर्जी नाम बताकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this