6 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedआनंद महिंद्रा ने ELON MUSK पर कसा तंज, कहा-‘What a waste of...

आनंद महिंद्रा ने ELON MUSK पर कसा तंज, कहा-‘What a waste of time’

Published on

नई दिल्ली,

जहां एक ओर दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क अपने ट्वीट के लिए सुर्खियों में रहते हैं, तो दूसरी ओर भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी ट्विटर पर कुछ न कुछ ऐसा डालते रहते हैं जो वायरल (Viral) हो जाता है. मस्क के ट्विटर डील से पीछे हटने पर उन्होंने अपने ही अंदाज में ट्वीट कर तंज कसा है. उन्होंने इसे समय की बर्बादी बताया है.

मस्क पर किया ट्वीट हुआ वायरल
44 अरब डॉलर की डील तोड़ने का एलान करने के बाद ट्विटर और एलन मस्क के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है. सोशल मीडिया कंपनी ने टेस्ला सीईओ पर डेलावेयर कोर्ट में केस दर्ज कराया है, तो एलन मस्क भी ट्विटर पर गलत जानकारी देने का आरोप लगा रहे हैं. ट्विटर और मस्क के इस विवाद को लेकर अब आनंद महिंद्रा भी चर्चा में हैं. हालांकि, ये चर्चा उनके नए ट्वीट की है, जिसमें उन्होंने एलन मस्क पर तंज कसा है.

Tweet के जरिए ऐसे कसा तंज
महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह (M&M Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस विवाद को लेकर ट्वीट (Tweet) किया, ‘What a waste of time, energy’ यानी क्या पैसे, ऊर्जा और समय की बर्बादी है. ट्विटर समाचार और जुड़ाव का एक खास स्रोत है. क्या इसे एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी के तौर पर चालाया जा सकता है? उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ट्विटर पर 94 लाख फॉलोअर्स
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन Twitter पर एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने पोस्ट और तस्वीरों पर यूजर्स की राय लेते रहते हैं. गौरतलब है कि ट्विटर पर उनके 94 लाख फॉलोअर्स हैं और उनकी डाली गई पोस्ट तेजी से वायरल हो जाती है. आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर अकाउंट पर मोटिवेशनल कंटेंट पोस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं.

Twitter ने मस्क पर दर्ज कराया केस
अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने बीते सप्ताह शुक्रवार को 44 अरब डॉलर डील तोड़ने की घोषणा की थी. इसके बाद इस हफ्ते की शुरुआत में ट्विटर ने उनके खिलाफ डेलावेयर में मुकदमा दर्ज कराया है. एलन मस्क के दावे के विपरीत ट्विटर ने यह दावा भी किया कि जब उन्होंने डील पर हस्ताक्षर किए थे, तो उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर स्पैम बोट के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी.

ऐसे हुआ था मस्क-ट्विटर में सौदा
गौरतलब है कि एलन मस्क ने इसी साल ट्विटर में पहले 9 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी और फिर पूरी कंपनी को खरीदने का ऑफर दे डाला. कई दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद आखिरकार ट्विटर ने मस्क का ऑफर स्वीकार कर लिया. Elon Musk ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भुगतान के तहत कंपनी को खरीदने का करार किया था. इस हिसाब से यह 44 अरब डॉलर का यह सौदा टेक जगत का तीसरा सबसे बड़ा सौदा बन गया था.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...