18.1 C
London
Wednesday, May 20, 2026
HomeUncategorizedटूट गई टीका-मलखान की जोड़ी, अंतिम विदाई पर सिसक कर रोये को-एक्टर

टूट गई टीका-मलखान की जोड़ी, अंतिम विदाई पर सिसक कर रोये को-एक्टर

Published on

नई दिल्ली,

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिये आज का दिन बेहद दुखभरा रहा है. यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि महज 41 साल की उम्र में दीपेश भान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. यूं तो दीपेश भान ने टीवी पर कई शो किये हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘भाबीजी घर पर हैं’ से मिली. टेलीविजन के पॉपुलर शो में वो मलखान खान का रोल अदा करते थे, जिसमें उनके जोड़ीदार टीका यानी वैभव माथुर थे. भारी मन से कहना पड़ रहा है कि आज ये जोड़ी टूट गई.

टूट गई सुपरहिट जोड़ी
‘भाबीजी घर पर हैं’ एक ऐसा शो जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करता है. इस शो ने लोगों को सिर्फ एंटरटेन ही नहीं किया, बल्कि कई स्टार्स को पॉपुलर भी किया है. दीपेश भान और वैभव माथुर भी इन्हीं कलाकारों में से हैं. शो में मलखान और टीका की ये जोड़ी लोगों को खूब हंसाती थी. ‘भाबीजी घर पर हैं’ पर इन स्टार्स का ऐसा मिलन हुआ कि ये पर्सनल लाइफ में भी गहरे दोस्त बन गये.

टीवी पर लोगों को गुदगुदाने के अलावा दीपेश और वैभव सोशल मीडिया पर भी फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते थे. इन वीडियोज से पता चलता है कि उनमें ऑफ कैमरा भी उतनी बेहतरीन केमिस्ट्री थी जितनी कि ऑन कैमरा. शो के दर्शकों को मलखान और टीका की जोड़ी बेहद पसंद थी. शो देखते हुए किसी ने नहीं सोचा था कि मलखान इतनी जल्दी दुनिया से विदा ले लेंगे.

सिसक-सिसक कर रोये टीका
वैभव और मलखान कई साल से एक साथ काम कर रहे थे. दीपेश भान को अंतिम विदाई देने पहुंचे वैभव को सिसक-सिसक कर रोते हुए देखा गया. उनकी आंखों में आये आंसू बता रहे थे कि ये दोनों एक को-स्टार्स से बढ़कर थे. वैभव माथुर के साथ ही दीपेश भान के अन्य को-स्टार्स की आंखें भी नम हैं. तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी, उन्हें एक साल का बेटा भी है. दीपेश भान के को-स्टार्स का कहना है कि वो बहुत जल्दी परेशान हो जाते थे. पर उनके कई सपने थे, जो अब बस सपने रह गये. आप बहुत याद आयेंगे मलखान.

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...