12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका में 40 साल के हाई लेवल पर महंगाई, शेयर बाजार धड़ाम,...

अमेरिका में 40 साल के हाई लेवल पर महंगाई, शेयर बाजार धड़ाम, ब्याज दरें बढ़ने की आशंका

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को तेज गिरावट के साथ खुला। कारण था उम्मीद से काफी खराब महंगाई के आंकड़े । महंगाई के बढ़े हुए आंकड़ों से अब निवेशकों को एक बड़ी चिंता खाई जा रही है। वह यह कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व महंगाई पर काबू पाने के लिए और अधिक आक्रामक होकर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। महंगाई के उच्च आंकड़ों के चलते डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 445 अंक या 1.44 फीसदी गिर गया। जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) 1.39 फीसदी लुढ़क गया। इसके अलावा नैस्डेक कंपोजिट में 1.34 फीसदी की गिरावट दिखी।

बिगड़ा परिवारों का बजट
गैस, फूड और किराए की बढ़ती कीमतों ने जून में अमेरिकी मुद्रास्फीति को चार दशक के एक नए उच्च स्तर पर पहुंचा दिया है। इससे परिवारों के बजट पर दबाव बढ़ा है। साथ ही फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में एक और बड़ी बढ़ोतरी कर सकता है। इससे लोन पर ब्याज दरें काफी बढ़ जाएंगी।

1981 के बाद की सबसे बड़ी सालाना वृद्धि
अमेरिकी सरकार ने बुधवार को बताया कि उपभोक्ता कीमतों में जून में एक साल पहले की तुलना में 9.1 फीसदी की वृद्धि हुई। यह 1981 के बाद की सबसे बड़ी सालाना वृद्धि है। यह मई के 8.6 फीसदी से अधिक है। मासिक आधार पर कीमतों में जून में 1.3 फीसदी का इजाफा हुआ। इससे पहले मई में कीमतें अप्रैल की तुलना में एक फीसदी बढ़ी थीं।

यूएस फेड बढ़ाएगा ब्याज दर
40 साल की उच्च मुद्रास्फीति के चलते इस महीने के आखिर में यूएस फेड ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की और बढ़ोतरी कर सकता है। निवेशकों को अब दिसंबर 2022 तक टर्मिनल रेट 3.60% पर रहने उम्मीद है, जो पहले के 3.41% से अधिक है। जैसे-जैसे केंद्रीय बैंक प्रमुख ब्याज दरों में इजाफा करेगा, वैसे ही लोन पर ब्याज दरें महंगी होंगी। साथ ही आर्थिक मंदी की आशंका भी बढ़ रही है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...