6.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorized'मुझे किया गया मेंटली टॉर्चर', इंडस्ट्री की फिर खोली मल्लिका ने पोल

‘मुझे किया गया मेंटली टॉर्चर’, इंडस्ट्री की फिर खोली मल्लिका ने पोल

Published on

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही बड़े पर्दे पर रजत कपूर की फिल्म Rk/Rkay से वापसी कर रही हैं। ‘मर्डर’ फेम मल्लिका शेरावत ने हाल में ही फिल्म प्रमोशन में एक बार फिर इंडस्ट्री को घेरा। साथ ही उन मीडिया हाउस पर भी निशाना साधा जो उनकी एक्टिंग पर नहीं बल्कि ग्लैमर और बोल्डनेस पर फोकस करते हैं। साथ ही उन्होंने दीपिका पादुकोण की ‘गहराइयां’ की तुलना अपनी फिल्म ‘मर्डर’ से की और कहा कि दीपिका ने जो अब किया मैं वह 15 साल पहले कर चुकी हूं।

Rk/Rkay फिल्म के प्रमोशन के बीच प्रभात खबर को दिए इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने इंडस्ट्री पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इंडस्ट्री में लेखन में आए बदलाव पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब महिलाओं के लिए लेखन में भी बदलाव आया है। पहले महिलाओं के लिए दो ही तरह के रोल होते थे पहला बदचलन या फिर सती सावित्री टाइप। अब समय बदल गया और लेखन में भी चीजें बदली हैं। लेकिन मैं इन बदलावों से खुश भी हूं और दुखी भी।

मल्लिका शेरावत ने कहा कि मैंने जब मर्डर की थी तो लोगों ने बेवजह का बवाल काटा था। बिकिनी और बोल्डनेस को लेकर न जाने क्या क्या कहा था। लेकिन मैं अब सवाल करना चाहती हूं कि दीपिका पादुकोण ने जो ‘गहराइयां’ में किया वो क्या था। मैं तो ये 15 साल पहले कर चुकी हूं। मैं तो यही कहना चाहूंगी कि उस समय लोगों की सोच बहुत छोटी थी

इंडस्ट्री पर आरोप
मल्लिका शेरावत ने इस दौरान मीडिया और इंडस्ट्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग मुझे मानसिक तौर पर शोषित (मेंटल टॉर्चर) कर रहे थे। ऐसे लोगों के पास सिर्फ मेरी बॉडी पर बात करने का समय है लेकिन मेरी एक्टिंग पर नहीं। मैंने ‘मर्डर’ के अलावा ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘दशअवतारम’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्में भी की हैं लेकिन किसी ने मेरी एक्टिंग स्किल पर बात नहीं की।

मुझे कहते थे गिरा हुआ
मल्लिका ने ये भी कहा कि लोग उन्हें गिरा हुआ कहते थे। कहते थे कि मैं इंडियन कल्चर को खराब कर रही हूं। जबकि मैं हमेशा ही औरतों को सपोर्ट करती आई हूं और उन्हें आगे बढ़ावा देने वालों में से हूं।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...