19.3 C
London
Saturday, May 23, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर में संचालित 84 हजार 282 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृतियां शीघ्र जारी करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं के संचालन के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी से लागत बढ़ती है और जनता को असुविधा होती है, इसलिए सभी प्रक्रियाएं समयसीमा में पूरी की जाएं।

लापरवाह कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई बैठक में मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नियमित मॉनिटरिंग करें और जमीनी स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा ‘राज-उन्नति’ के माध्यम से बड़े प्रोजेक्ट्स की सतत समीक्षा कर समय पर पूर्णता सुनिश्चित की जा रही है।

Read Also :- नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी, कीमतें 20% बढ़ेंगी — वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होगी नई व्यवस्था

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...