10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeहेल्थआईटी पार्क  में खुले तार की चपेट में आने से बुजुर्ग माली...

आईटी पार्क  में खुले तार की चपेट में आने से बुजुर्ग माली की मौत

Published on

भोपाल

राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित आईटी पार्क  में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ गार्डन में माली का काम करने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीवार के पास खुले पड़े बिजली के तार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए थे। पौधों को पानी देने के बाद हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मलखान सिंह (60) के रूप में हुई है, जो आईटी पार्क में माली के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह उन्होंने रोज की तरह गार्डन में पौधों को पानी दिया।

दोपहर करीब 12 बजे वह गार्डन के एक कोने में दीवार के सहारे लघुशंका (पेशाब) के लिए गए थे। इसी दौरान वहां जमीन पर टूटे और खुले पड़े बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लगा। साथी कर्मचारी ने देखा, अस्पताल में तोड़ा दम घटना के कुछ देर बाद एक अन्य साथी कर्मचारी की नजर जमीन पर झुलसी हुई हालत में पड़े मलखान सिंह पर पड़ी। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद अन्य कर्मचारियों की मदद से उन्हें तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि, उनकी स्थिति काफी गंभीर थी और इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की कार्रवाई और लापरवाही पर सवाल गांधी नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में आईटी पार्क परिसर में बिजली के तारों के रखरखाव को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है।

Read Also :- राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र में दोनों हाथों की नस काटी, फिर फांसी लगाकर दी जान

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...