25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालवेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

Published on

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन आमने-सामने आ गए हैं। निरीक्षण के बाद नोटिस जारी होने से नाराज पटवारी ने कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और साफ शब्दों में कहा कि यदि सरकार को उनके वेयरहाउस में कोई कमी नजर आती है तो तत्काल सरकारी अनाज वहां से हटा लिया जाए। दरअसल, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागायच ने सांवेर के पालिया गांव स्थित पटवारी के वेयरहाउसों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी समेत कई व्यवस्थाओं में कमियां मिलने का दावा किया गया। इसके बाद अधिकारियों को नोटिस जारी करने और नियमों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बदले की भावना से हो रही कार्रवाई

नोटिस की जानकारी मिलने के बाद पटवारी ने कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा से फोन पर चर्चा की। बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेशन के नए अध्यक्ष राजनीतिक मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। पटवारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जालों और छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाया गया। यदि भाजपा से जुड़े लोग बदले की भावना से कार्रवाई करेंगे तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे किसी के कर्जदार नहीं हैं और दबाव में आकर नियमों से समझौता नहीं करेंगे।

माल हटाना है तो हटा लीजिए

फोन पर हुई बातचीत में पटवारी ने अधिकारियों से कहा कि वे पहले भी वेयरहाउस खाली कराने के लिए पत्र लिख चुके हैं और अब फिर वही आग्रह कर रहे हैं। यदि कॉर्पोरेशन चाहे तो अपना पूरा माल वहां से हटा सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी अनाज उनके वेयरहाउस में रखा है, उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उनकी है और उसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। नियमित निरीक्षण के लिए भी अधिकारियों का स्वागत है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

More like this