25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालफादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Published on

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य पिताश्री ब्रह्मलीन श्री दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव (साईंखेड़ा वाले) के श्रीचरणों में श्रद्धा, प्रेम और कृतज्ञता के पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिता केवल जन्मदाता नहीं, बल्कि जीवन के प्रथम गुरु, मार्गदर्शक और संस्कारों के आधार स्तंभ होते हैं। पूज्य दादाजी गुरुदेव का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग, तपस्या, सेवा, साधना और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। साधारण परिस्थितियों से शुरू हुई उनकी जीवन यात्रा असाधारण उपलब्धियों से परिपूर्ण थी।

उन्होंने सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलते हुए असंख्य लोगों के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाया। शिवरतन नामदेव ने कहा कि पूज्य पिताश्री द्वारा दिए गए संस्कार ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी हैं। वे भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श, उनकी स्मृतियाँ और उनका स्नेह हमेशा हमारा पथ आलोकित करते रहेंगे। वे हमारे प्रत्येक विचार और शुभ कार्य में सदैव जीवित रहेंगे।

Latest articles

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

More like this

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...

108 एम्बुलेंस में मिली गंदगी और दवाओं की कमी, सीएमएचओ ने थमाया नोटिस

भोपाल। राजधानी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बड़ी लापरवाही का मामला सामने...