25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालअपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

Published on

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों की भर्ती में राज्य शासन के दिव्यांगजन आरक्षण प्रावधानों का पालन न करने पर दिव्यांगजन आयुक्त न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद अपेक्स बैंक प्रबंधन ने अपनी तकनीकी चूक स्वीकार कर ली है और अब मूक व श्रवण बाधित दिव्यांगों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अलग से तीन दिन का मौका देने का फैसला किया है। बैंक प्रबंधन जल्द ही तीन दिनों के लिए अपना ऑनलाइन पोर्टल खोलेगा, ताकि विज्ञापन की विसंगति के कारण आवेदन से वंचित रहे दिव्यांगजन फॉर्म भर सकें।

उल्लेखनीय है कि इस बैंक भर्ती के लिए आगामी 7 जुलाई को लिखित परीक्षा होनी तय है। न्यायालय आयुक्त में अपेक्स बैंक बनाम मध्यांचल बधिर संघ भोपाल के इस प्रकरण में देश का एक अनोखा नवाचार भी देखने को मिला। मूक-बधिर अनावेदक कमलेश डोंगरे बैंक के तर्कों को समझ सकें और अपना प्रतिवाद कर सकें, इसके लिए कोर्ट में पहली बार ‘इन्टरप्रिटर’ (दुभाषिए) के माध्यम से सुनवाई की गई।

इन्टरप्रिटर की मदद से कमलेश ने बैंक के दावों को चुनौती दी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने बैंक को नियमों के तहत शुद्धिपत्र जारी करने और पोर्टल री-ओपन करने के आदेश दिए। इस फैसले से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 और मप्र दिव्यांगजन नियमों के जमीनी क्रियान्वयन को बड़ी मजबूती मिली है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

108 एम्बुलेंस में मिली गंदगी और दवाओं की कमी, सीएमएचओ ने थमाया नोटिस

भोपाल। राजधानी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बड़ी लापरवाही का मामला सामने...