25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालएआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

Published on

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के खिलाफ 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल मदन मोहन सिंह की शिकायत पर की गई है।

आरोप है कि आरोपी ने मकान के रेनोवेशन (जीर्णोद्धार) के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए और काम अधूरा छोड़कर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर भुगतानों से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है। शिकायत के मुताबिक, रिटायर्ड मेजर जनरल सिंह ने अप्रैल 2024 में अपने मकान के रेनोवेशन का अनुबंध मोहसिन अली खान के साथ किया था। शुरुआत में काम तेजी से चला और करीब 8 लाख रुपए का काम पूरा भी हुआ।

इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहानों से किश्तों में कुल 33 लाख रुपए की राशि ले ली। पैसे ऐंठने के बाद काम की रफ्तार धीमी होती गई और नवंबर 2024 के बाद काम पूरी तरह बंद कर दिया गया। जनवरी 2025 तक जब काम पूरा नहीं हुआ और कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। जांच में सामने आया कि 20 लाख रुपए से अधिक की राशि का कोई हिसाब स्पष्ट नहीं है। दूसरी ओर, एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह राजनीतिक द्वेष के चलते बनाया गया पूरी तरह से फेब्रिकेटेड (मनगढ़ंत) केस है और उन्हें इस संबंध में पुलिस से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...

108 एम्बुलेंस में मिली गंदगी और दवाओं की कमी, सीएमएचओ ने थमाया नोटिस

भोपाल। राजधानी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बड़ी लापरवाही का मामला सामने...