24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालजंगल में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या

जंगल में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या

Published on

भोपाल

राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक क्लब में  शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक की हत्या बेहद बेरहमी से सिर कुचलकर की गई है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को यहाँ जंगल में फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए सिर कुचला गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है।

हत्यारों ने पहचान मिटाने के उद्देश्य से युवक के सिर को बुरी तरह कुचल दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हुलिए के आधार पर शिनाख्त की कोशिश पुलिस ने मृतक का हुलिया जारी किया है ताकि उसकी पहचान की जा सके रंग: सांवला, पहनावा: नीले-सफेद चेक की शर्ट, ऊपर से ‘गुच्ची’  ब्रांड की जैकेट और नेवी ब्लू रंग की पैंट।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस अज्ञात आरोपियों तक पहुँचने के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, भोपाल और आसपास के जिलों के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक की जा रही है और मृतक की फोटो पहचान के लिए भेजी गई है।

Read Also :- नेत्रहीन बच्चों ने किया सुंदरकांड का पाठ भावपूर्ण माहौल में हुआ कार्यक्रम

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...