21.6 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeशिक्षानेत्रहीन बच्चों ने किया सुंदरकांड का पाठ भावपूर्ण माहौल में हुआ कार्यक्रम

नेत्रहीन बच्चों ने किया सुंदरकांड का पाठ भावपूर्ण माहौल में हुआ कार्यक्रम

Published on

भोपाल

लालघाटी के समीप पंचवटी कॉलोनी स्थित बीएसआर ग्रुप एवं राहुल इंटरप्राइजेज के नवीन शोरूम का शुभारंभ आध्यात्मिक और सामाजिक सरोकारों के साथ किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि उद्घाटन अवसर पर नेत्रहीन बच्चों द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने श्रद्धा, आत्मविश्वास और सुर-लय के साथ सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया। बच्चों की सामूहिक स्वर लहरियों ने उपस्थित अतिथियों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भाव-विभोर कर दिया। आयोजकों ने बताया कि यह पहला अवसर है जब किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के शुभारंभ को इस तरह धार्मिक-सामाजिक सहभागिता से जोड़ा गया।

कार्यक्रम में समूह के संचालक सतीश इशलाल नावानी, करण आसवानी, राहुल आसवानी, लोकेश आसवानी, पंकज कुमार और नरेश चौरानी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read Also :- बीएचईएल में 5% विनिवेश के खिलाफ बिगुल: ‘बीएचईएल बचाओ-देश बचाओ’ के नारों से गूंजा

Latest articles

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...