18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यनारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

Published on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘नारी शक्ति वंदन’ के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में एक महिला प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की और नारी सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदमों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए विधानसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में आयोजित विशेष सत्र और पारित शासकीय संकल्प के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और उनके राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी, जिससे भविष्य में समाज के भीतर सकारात्मक और न्यायपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के उत्थान हेतु किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार की नीतियों से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को नई ऊर्जा मिलेगी और सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री ने महिला प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए दोहराया कि सरकार उनके सर्वांगीण विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाओं ने मुख्यमंत्री के विजन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

मानहानि मामले में सीएम भगवंत मान को झटका: मानसा कोर्ट ने 1 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का दिया आदेश

मानसा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मानसा...

More like this