18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

Published on

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को भगवान विष्णु के उग्र व करुणामय अवतार भगवान नरसिंह का विशेष पूजन श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह अनुष्ठान उस विशेष संध्या काल (संधि-क्षण) में किया गया, जिसे शास्त्रों में अत्यंत पवित्र माना गया है। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में पुरुष सूक्त और नरसिंह स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया।

पूजन के पश्चात विधिपूर्वक हवन और महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अंत में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथियाँ शास्त्रों में ‘पुष्करिणी’ कहलाती हैं और इनका विशेष आध्यात्मिक महत्व है।

पौराणिक मान्यता है कि इन्हीं तिथियों में अमृत का प्राकट्य हुआ था, जिसमें चतुर्दशी के दिन ही अधर्म का नाश और दैत्यों का संहार हुआ था। इसी पावन शृंखला में, आज शुक्रवार को दादाजी धाम मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा में विराजमान भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से विशेष पूजन, हवन और आरती के साथ शुरू होगा। मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस मांगलिक अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...