12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeजनसम्पर्कअयोध्या नगर में तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाला निलंबित...

अयोध्या नगर में तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाला निलंबित नायब तहसीलदार और ड्राइवर गिरफ्तार

Published on

भोपाल

अयोध्या नगर पुलिस ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर उन्हें घायल करने वाले निलंबित नायब तहसीलदार अशोक सिंह चौहान और उनके निजी वाहन चालक नफीस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक दिन पहले विवाद के दौरान दो महिलाओं पर जानलेवा हमला किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

डॉग फीडिंग को लेकर शुरू हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, यह विवाद स्ट्रीट डॉग्स (आवारा कुत्तों) को खाना खिलाने से शुरू हुआ था। अशोक सिंह चौहान की बेटी, जो एक ‘पेट लवर’ है, अक्सर स्वर्णकांता कॉलोनी में कुत्तों को खाना खिलाने जाती थी। हाल ही में एक कुत्ते द्वारा बच्चे को काटने के बाद नगर निगम ने उसे पकड़ लिया था, जिससे नायब तहसीलदार की बेटी नाराज थी। इसी बात को लेकर कॉलोनी के रहवासियों और अशोक चौहान के बीच तनाव बना हुआ था। तलवार से किया हमला, दो महिलाएं घायल गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे यह आक्रोश फिर भड़का।

अशोक सिंह चौहान अपने ड्राइवर के साथ स्वर्णकांता कॉलोनी पहुंचे, जहाँ घूमने को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर अशोक सिंह तलवार लेकर आए और महिलाओं के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी। इस दौरान तलवार के वार से लक्ष्मी ठाकुर और वंदना सेन घायल हो गईं। हमले में एक महिला के पेट और दूसरी के हाथ में चोट आई है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस जांच में सामने आया है कि 55 वर्षीय अशोक सिंह चौहान के खिलाफ पहले से ही पिपलानी थाने में मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं। विभागीय जांच के चलते उन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका था। उनके साथ गिरफ्तार ड्राइवर नफीस अंसारी (28 वर्ष), जो सीहोर के आष्टा का रहने वाला है, एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Read Also :- नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी, कीमतें 20% बढ़ेंगी — वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होगी नई व्यवस्था

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...