24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeखेलक्रिकेट-बॉलीवुड के दो नवाब एक साथ, मैदान के बाहर धोनी-सैफ का जलवा

क्रिकेट-बॉलीवुड के दो नवाब एक साथ, मैदान के बाहर धोनी-सैफ का जलवा

Published on

लंदन,

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मंगलवार (12 जुलाई) को लंदन के ओवल में वनडे मैच खेला गया. मैदान के अंदर भारतीय खिलाड़ी छाए रहे और उन्होंने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली.वहीं, मैदान के बाहर स्टैंड में क्रिकेट और बॉलीवुड के दो नवाबों ने जलवा बिखेरे रखा. इनमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दूसरे बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हैं. यह दोनों ही अपने परिवार के साथ लंदन पहुंचे और मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे.

करीना ने बताया- पहली बार मैच देखने पहुंचे तैमूर
धोनी और सैफ अली खान की साथ में फोटो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई हैं. इस फोटो में वेस्टइंडीज के अपने जमाने के स्टार ओपनर गॉर्डन ग्रिनिज भी साथ नजर आए. 71 साल के गॉर्डन भी इस मैच को देखने के लिए पहुंचे थे. उनके शामिल होने से फोटो भी एपिक हो गई है.

इनके अलावा मैच में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर ने भी जलवा बिखेरा. करीना कपूर ने यह फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं और बताया कि तैमूर का यह बतौर ऑडियंस यह डेब्यू मैच है. यानी तैमूर पहली बार स्टेडियम में कोई मैच देखने के लिए पहुंचे हैं.

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम 110 रनों पर ही सिमट गई थी. टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ही 30 रन बना सके. मैच में बुमराह ने अपनी कहर बरपाती हुई गेंदबाजी से इंग्लैंड के खेमे में त्राहि-त्राहि मचा दी थी. बुमराह ने मैच में 7.2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 19 रन देकर 6 बड़े विकेट हासिल किए. बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने तीन विकेट अपने नाम किए. जवाब में टीम इंडिया ने 114 रन बनाते हुए, 10 विकेट से यह मैच जीत लिया. ओपनर रोहित शर्मा 76 और शिखर धवन 31 रन बनाकर नाबाद रहे.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...