16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यराजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

Published on

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को पूरे राज्य में कर-मुक्त (टैक्स फ्री) घोषित कर दिया है। राज्य के वित्त (कर) विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में फिल्म के प्रदर्शन पर लगने वाले स्टेट जीएसटी (SGST) की पूरी भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। यह विशेष रियायत आदेश जारी होने की तिथि से अगले छह महीने तक प्रभावी रहेगी।

हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि कर-मुक्त होने की अवधि के दौरान सिनेमाघर संचालक फिल्म के टिकटों के मूल दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं कर सकेंगे। दिल्ली और हरियाणा के बाद राजस्थान देश का तीसरा राज्य बन गया है, जिसने इस फिल्म के प्रेरणादायी संदेश को देखते हुए इसे टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। इस घोषणा की पृष्ठभूमि शुक्रवार शाम को जयपुर के ईपी मिराज सिनेमाघर में आयोजित फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान तैयार हुई थी। इस भव्य स्क्रीनिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, फिल्म के निर्माता जयंतीलाल गड़ा और निर्देशक मनोज तापड़िया सहित स्वास्थ्य एवं नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों कोरोना वॉरियर्स और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे थे।

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री सहित तमाम अतिथि भावुक नजर आए। स्क्रीनिंग के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से फिल्म को कर-मुक्त करने का व्यक्तिगत आग्रह किया था, जिस पर दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर त्वरित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। प्रशासनिक स्तर पर दिखाई गई इस तत्परता के चलते स्क्रीनिंग के महज 24 घंटे के भीतर ही फिल्म को टैक्स फ्री करने का सरकारी तोहफा मिल गया।

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ वर्ष 2008 में मुंबई पर हुए 26/11 के भीषण आतंकी हमले की एक अनसुनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली वास्तविक पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म विशेष रूप से मुंबई के कामा अस्पताल में तैनात उन जांबाज नर्सों, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की अदम्य बहादुरी को पर्दे पर जीवंत करती है, जिन्होंने आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी और मौत के साए के बीच अपनी जान दांव पर लगाकर अस्पताल में भर्ती मरीजों, नवजातों और गर्भवती महिलाओं की रक्षा की थी। फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, आशा शेलार और जाहिद खान जैसे मंझे हुए कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...