17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यपटना एसएसपी के बयान पर बिहार एनडीए में ठनी, हम ने कहा-...

पटना एसएसपी के बयान पर बिहार एनडीए में ठनी, हम ने कहा- हिंदू राष्ट्र की वकालत कितना सही?

Published on

पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से ठीक पहले पटना में दो संदिग्ध आतंकवादी पकड़े गए। फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने इसका खुलासा किया। एक दिन बाद पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने अक्सर विवादों में रहने वाले कट्टरपंथी संगठन PFI की तुलना RSS से कर दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह आरएसएस की शाखा में स्वयं सेवकों को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है, उसी तरह पकड़े गए लोगों को भी मस्जिद में प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

इस बयान के बाद से बिहार एनडीए में ठन गई है। पटना SSP के पक्ष में उतरे HAM पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा है कि इस मामले में जानबूझ कर SSP को घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा, अगर इस्लामिक स्टेट की बात करना अपराध है तो फिर हिन्दू राष्ट्र की वकालत करना कहां से ठीक? यदि इस्लामिक राष्ट्र की कल्पना करने वालों को जेल तो फिर हिन्दू राष्ट्र की बात करने वालों को छूट क्यों? उधर बीजेपी के प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद का कहना है कि आईएएस व आईपीएस अधिकारी राजनीति से परे होते हैं। मगर यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि पटना एसएसपी ने पीएफआई की तुलना आरआरएस से की है। ये बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक बयान है। इस बयान के लिए पटना एसएसपी को माफी मांगनी चाहिए।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this