8.3 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय, दूसरे दौर की...

ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय, दूसरे दौर की वोटिंग में भी दर्ज की धमाकेदार जीत

Published on

लंदन

ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कुर्सी के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव के लिए आयोजित दूसरे दौर की वोटिंग में धमाकेदार जीत दर्ज की है। दूसरे दौर में ऋषि सुनक को 101 वोट मिले, जबकि पेनी मोर्डंट 83 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। विदेश मंत्री लिज ट्रूस 64 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थीं। पहले चरण की वोटिंग में पूर्व कैबिनेट मंत्री केमी बडेनोच को 49, बैकबेंचर टॉम तुगेंदत को 32 वोट मिले हैं। पहले राउंड की वोटिंग के दौरान भी ऋषि सुनक 88 वोटों के साथ पहले स्थान पर काबिज रहे थे।

दूसरे राउंड की वोटिंग के बाद क्या होगा?
दूसरे दौर की वोटिंग के बाद शीर्ष पर काबिज सिर्फ दो उम्मीदवार ही अगले राउंड में जाएंगे। इसके बाद ही कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का ऐलान होगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पार्टी के नेता को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलवाई जाएगी। तब तक बोरिस जॉनसन कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। नए प्रधानमंत्री 5 सितंबर को अपना पद ग्रहण करेंगे और संसद में 7 सितंबर को विपक्ष के सवालों का सामना करेंगे।

कौन हैं ऋषि सुनक
ऋषि सुनक इन्फोसिस के चेयरमैन रह चुके नारायण मूर्ति के दामाद हैं। वह यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं। 2015 में संसद में कदम रखन वाले ऋषि कन्जर्वेटिव पार्टी के उन नेताओं में से एक थे, जिन्होंने ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से बाहर निकलने के बोरिस जॉनसन के फैसले का समर्थन किया था। उनका मानना था कि ब्रिटेन में छोटे बिजनस ब्रेग्जिट बाहर निकलने के बाद बेहतर परफॉर्म करेंगे। सुनक वित्त मंत्री बनने से पहले राजकोष के चीफ सेक्रटरी रह चुके हैं और वित्त मंत्री के सेकंड इन कमांड भी रह चुके हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...